बस्सी के 13 गिरदावर सर्किलों में 43 शिविरों का हाेगा आयोजन
बस्सी। पूर्व में सरकार द्वारा हुए लोक अदालतों के सफल प्रयोग के बाद चुनावी साल में फिर से सरकार आम आदमी की चौखट पर जाकर उनके लम्बित राजस्व मामलों को सुलझाने का प्रयास करने वाली है। राजस्व विभाग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार प्रदेश में एक मई से 30 जून के बीच राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार अभियान चलाया जाएगा।
एसडीएम अशोक कुमार शर्मा के अनुसार अभियान के तहत बस्सी उपखण्ड क्षेत्र के 13 गिरदावर सर्किलों में 42 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 29 जून को बस्सी में एक मेगा कैम्प का आयोजन कर अभियान का समापन किया जाएगा। अभियान की पूर्व तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय में सम्पन्न बैठक में सभी पटवारियों एवं गिरदावरों को एसीईएम एवं एसडीएम कोर्ट के लम्बित प्रकरणों की सूची मुहैया करवा दी गई है। साथ ही पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लोगो के साथ समझाईश कर प्रकरणों को सुलझाए। सम्पन्न तैयारी बैठक में एसीईएम दीपाली भगोतिया एवं तहसीलदार राजेश मीणा सहित हलका पटवारी एवं गिरदावर मौजूद रहे।
एसडीएम व एसीईएम ने ली तैयारी बैठक
ये काम होंगे शिविरों में
लोक अदालतों में राजस्थान काश्तगार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मुकदमों, पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान, सभी लम्बित नामान्तरणों का निस्तारण, बंद रास्तों को खुलवाने, संकडे रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करवाने, नए रास्ते दर्ज करवाने, पारिवारिक कृषिभूमि के सहमति से विभाजन, गैर खातेदारी प्रकरणों में खातेदारी देना, रिकॉर्ड की लिपिकीय त्रुटियों का शुद्धीकरण, नवीन राजस्व गांवों के लिए प्रस्ताव तैयार करना जैसे कार्य सम्पादित किए जायेंगे।
इस प्रकार होगा आयोजन
अभियान के दौरान कानोता गिरदावर सर्किल के कानोता में एक मई को, रामरतनपुरा में 17 को, बूडथल में 31 को, कूंथाड़ा में 14 जून को, फालियावास सर्किल के फालियावास में 9 मई, जीता वाला में 25, रामसर पालावाला में 19 जून, देवगांव सर्किल के देवगांव में 3 मई, काशीपुरा में 21, मूण्डली में 29, खतेपुरा में 5 जून, दणाउ में 21, सांभरिया सर्किल के सांभरिया में 11 मई को, खिजूरिया में 12 जून, पालावाला जाटान में 28, बस्सी सर्किल के बस्सी में 7 मई व 7 जून, मानसर खेडी में 15 मई, बैनाडा में 23, लालगढ़ सर्किल के लालगढ़ में 2 मई, मनोहरपुरा में 18, कचौलिया में 4 जून, गढ़ में 15, तूंगा सर्किल के तूंगा में 10 मई, अणतपुरा में 28, करणगढ़ में 11 जून, माधोगढ़ में 20, टहटड़ा सर्किल के टहटड़ा में 4 मई को, पड़ासौली में 6 जून, बड़वा में 22, जटवाड़ा सर्किल के जटवाड़ा में 14 मई, हंसमहल में 13 जून, भटेरी में 27, बांसखोह सर्किल के बांसखोह व पाटन में 8 मई, राजपुरा पातलवास में 24, भूड़ला में 25 जून, दूधली सर्किल के दूधली में 15 मई को, मोहनपुरा में 22, झर में 1 जून, टोडा में 18 व हिम्मतपुरा सर्किल में 30 मई को कैम्प का आयोजन किया जाएगा। अभियान के आखिर में बस्सी में 29 जून को मेगा जनरल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।