अजीतगढ़ क्षेत्र के दो पुलिसकर्मियों को अति उत्तम पुलिस सेवा चिह्न
अजीतगढ़ | कस्बा निवासी दो पुलिस कार्मिकों को अति उत्तम सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया। पुलिस दिवस समारोह में श्रवणलाल मंगावा हाल जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में कनिष्ठ चालक एवं ग्राम पारोड़ा निवासी हाल थाना मनोहरपुर में हैड कांस्टेबल रामूसिंह चारण को अति उत्तम सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया।
विजय को अति उत्तम सेवा पदक
चंदवाजी | पुलिस कांस्टेबल विजय पूनिया को पुलिस दिवस पर अति उत्तम सेवा चिह्न से नवाजा गया। पूनिया ने जयपुर ग्रामीण के विभिन्न थानों में पदस्थापित रहते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस कार्यों को संपादित किया। वृताधिकारी जमारामगढ़ शीला फोगावट, थानाधिकारी अमीर हसन, एसआई बिशन सिंह, हेडकांस्टेबल रामस्वरूप सैनी, कांस्टेबल मुकेश चौधरी,अशोक निठारवाल सहित स्टॉफ ने विजय पूनिया का थाने में अभिनंदन किया।
पुलिस चालक श्रवण सम्मानित
अमरसर | कस्बे के पुलिस थाने में चालक रहने के दौरान आपराधिक मामलों में खुलासा करवाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर चालक श्रवण कुमार को पुलिस दिवस पर जयपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अति उत्तम सेवा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी का अभिनंदन
अमरसर | कानपुरा बसस्टैंड पर सामुदायिक भवन में मंगलवार को उपप्रधान मामराज शर्मा के मुख्य आतिथ्य व जीएसएस अध्यक्ष धर्मेंद्र बराला की अध्यक्षता में अति उत्तम सेवा चिह्न से पुलिस अधीक्षक से सम्मानित थाना प्रभारी उदय सिंह का अभिनंदन किया गया। जिला सीएलजी सदस्य अमरसिंह शेखावत, सरपंच नायन महेश शर्मा, पूर्व सरपंच श्रीराम शर्मा, उप सरपंच सुरेश मीना, सीएलजी सदस्य कैलाश डोडवाडिया, सुरेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा आदि ने थाना प्रभारी को प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। थाना प्रभारी उदय सिंह व बीट अधिकारी श्रीराम ने जनप्रतिनिधियों से परशुराम जयंती पर क्षेत्र मे होने वाले कार्यक्रम शांतिपूर्वक करने तथा शांति व्यवस्था रखने की अपील की।
अजीतगढ़. श्रवणलाल को अति उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित करते जयपुर ग्रामीण एसपी।