पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनसीडी क्लीनिक शुरू, मिलेगा फायदा

मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनसीडी क्लीनिक शुरू, मिलेगा फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग की पहल पर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेशनल कम्युनिकेबल डिजीज ( एनसीडी ) क्लिनिक की शुरुआत हाल में की गई है। क्लीनिक में ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, हाइपर टेंशन समेत अन्य बीमारियों की जांच की जाती है। इसके अलावा यहां कैंसर की पहचान कर मरीज को परामर्श देने का भी काम शुरू हो गया है। स्वास्थ्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्लीनिक में एक प्रशिक्षित कर्मी की नियुक्ति की गई है। वहीं क्लिनिक के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा भी मिलने लगा है। हालांकि अभी इसके लिए विभाग की ओर से व्यापक प्रचार - प्रसार किये जाने की जरूरत है। बताया जाता है कि जिले के सदर अस्पताल के अलावा यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसे पूर्ण रूप से संचालित किया जा रहा है। बाकी जगहों पर इसके लिए अलग से क्लिनिक नहीं खोला गया है। हालांकि भले ही यहां सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। परन्तु यहां अभी भी चिकित्सकों का टोटा है। जानकारी के अनुसार सीएचसी महज 3 चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। जबकि यहां दर्जन भर डॉक्टरों का होना निहायत ही जरूरी है।

खबरें और भी हैं...