पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन की चपेट में आया भैंस, रुकी रही कई ट्रेनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर| रविवार की सुबह मनोहरपुर रेलवे फाटक के निकट अप रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट के आकर एक भैंस की मौत हो गई। मौत के कारण मौके पर मालगाड़ी करीबन आधा घण्टा तक रुकी रही। जिसके चलते मनोहरपुर में रेलवे क्रोसिंग के दोनों ओर आधा घंटा तक वाहनें जहां- की- तहां खड़ी रहीं। और यहां से होकर यातायात अवरुद्ध हो गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी की चपेट में आने से भैंस की मौत जरूर हो गई । लेकिन उसका शरीर मालगाड़ी में फंस गया। बाद में क्रेन की सहायता से फंसे हुए शव को निकाला जा सका। जिसकी वजह से अप रेलमार्ग और सड़क मार्ग पर यातायात आधा घण्टे पूरी तरह से ठप हो गया।

खबरें और भी हैं...