धर्मांतरण के विरोध में धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
चाईबासा| मनोहरपुर के मैदासाईं पंचायत में लोगों को प्रलोभन दे कर धर्मांतरण कराने का विरोध करने पर दंगा करा देने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में मनोहरपुर आदिवासी हो समाज महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत समझने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि डिमबुली गांव के सुशील बारला, मनसीद कंडुलना, नन्दपुर गांव के सुनील होरो, जीवन कंडायबुरु, जॉन सुरीन, मोजेस गागराई, सिकन्दर बॉडिंग, बसंत मिंज, विजय तिर्की, राजेश खलखो व मोतीलाल हो लोगों को रुपए, उपहार का प्रलोभन दे कर धर्म परिवर्तन कर ईसाई बना रहे थे।