पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुएं से महिला का सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुर प्रखंड के हरता गांव के खड़िया टोला में अवस्थित 30 फुट गहरे एक पुराने कुआं से मंगलवार को आनंदपुर पुलिस ने बसंती चीक बड़ाईक (45) नामक एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव इतना सड़ हो चुका था कि उसकी पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। साथ ही शव की कमर और गर्दन में केबुल तार लपेटा हुआ था। बाद में ग्रामीणों द्वारा कुएं से शव निकालने के बाद साड़ी के जरिये मृतका के भाई मंगरु बड़ाईक व परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी पहचान की। हरता के ग्राम मुंडा जगनन्दन साय के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस जरूरी कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी आज़ाद खान ने बताया कि पुलिस को हरता गांव के खड़िया टोला में एक पुराने कुएं में एक सड़ी-गली लाश के होने की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला। पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है।

कुआं से शव निकालने में जुटे ग्रामीण व पुलिस।

हंसाबेड़ा में हुई थी शादी

परिजनों व पुलिस के अनुसार बसंती की शादी हरता के निकट हंसाबेड़ा गांव के जगन तांती से हुई थी। लेकिन कुछ सालों से वह पति से अलग हरता गांव में रह रही थी। साथ ही वह विगत डेढ़ माह से गायब थी। परिजनों को लगा कि वह कहीं गई होगी। इसीलिए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। वहीं यह कुआं खड़िया टोली के सुखचरण बड़ाईक के जमीन पर अवस्थित है। परन्तु कुआं के समतल हो जाने की वजह से विगत पांच साल से ग्रामीण इस कुएं को उपयोग में नहीं ला रहे थे। साथ ही बच्चों व पालतू जानवरों के कुएं में गिरने की आशंका से कुआं को झाड़ियों से घेर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...