पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनोहरपुर: अंकुआ में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर| प्रखंड के अंकुआ स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर 10-18 साल तक की किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित किशोरियों की वजन, ऊंचाई व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही किशोरावस्था में शारीरिक बदलाव के कारण स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने, पोषण और मासिक चक्र के दौरान विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। कुपोषित किशोरियों को चिन्हित कर उन्हें टीटी का इंजेक्शन दिया गया। वहीं सभी किशोरियों के बीच सेनिटरी नेपकिन का भी वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड समन्वयक आशीष गुप्ता, अजय केरम, मंगरा सुरीन, एएनएम लक्ष्मी मलवा, सुशांति सिधु, स्वास्थ्य सहिया अमीषा कंडुलना, सुरैया हो समेत करीबन 45 किशोर-किशोरियां उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...