मनोहरपुर| प्रखंड सभागार में प्रखंड के बीएलओ की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी राजेन्द्र बाड़ा ने बीएलओ को कई निदेश दिए। मिली जानकारी के अनुसार 80-100 साल की उम्र के मतदाताओं की सूची, दिव्यांग मतदाताओं की सूची का लेकर सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया। साथ ही सभी बीएलओ से क्षतिग्रस्त मतदान केंद्रों की सूची मांगी गई है। श्री बाड़ा ने इसके अलावा अन्य कई निदेश भी बीएलओ को दिए।