चिरिया माइंस में धमकी भरे पोस्टर से दहशत
मनोहरपुर | सेल की चिरिया माइंस अंतर्गत दुबिल खदान के मुख्य गेट पर बीती रात दो अज्ञात पोस्टर लगाए जाने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पोस्टरों को जब्त कर लिया है। मनोहरपुर डीएसपी के अनुसार पोस्टर सादे पन्ने पर हस्तलिखित टूटी-फूटी हिंदी भाषा में लिखा गया है। जिसमें 10 लाख रु. शाम 7 बजे तक देने की मांग की गई है। ऐसा न करने पर माइंस के सिक्युरिटी गार्डों को जान से मार देने और माइंस में कार्यरत गाड़ियों को जलाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह काम किसी नक्सली संगठन का प्रतीत नहीं होता है।