पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिरिया माइंस में पोस्टरबाजी, दहशत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीती रात सेल की चिरिया माइंस अंतर्गत दुबिल खदान के मुख्य गेट पर बेल के एक पेड़ पर दो अज्ञात पोस्टर से सनसनी फैल गई है। हालांकि खबर मिलने पर बुधवार को चिरिया ओपी पुलिस ने पोस्टरों को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। इस बात की पुष्टि मनोहरपुर डीएसपी ने भी की है। जानकारी के अनुसार ये पोस्टर सादे पन्ने पर हस्तलिखित टूटी-फूटी हिंदी भाषा में लिखा गया है। जिसमें 10 लाख रुपए शाम 7 बजे तक देने की मांग की गई है। ऐसा न करने पर माइंस के सिक्युरिटी गार्डों को मार देने और माइंस में कार्यरत गाड़ियों को जला देने की धमकी दी गई है। इधर इसकी सूचना मिलते ही मनोहरपुर डीएसपी राम मनोहर शर्मा, पुलिस निरीक्षक मो . खुर्शीद आलम व प्रशिक्षु आईपीएस सह मनोहरपुर थाना प्रभारी आर रामकुमार चिरिया ओपी पुलिस के साथ सदलबल मौके पर पहुंच वस्तु स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में सेल अधिकारियों व माइंस ठेकेदार नारायणी संस प्रालि. के प्रतिनिधि अजय सिंह से बात की गई है। सभी ने कहा कि इससे पहले न तो कोई उनसे मिला है और न ही किसी ने पैसे की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह काम किसी नक्सली संगठन का प्रतीत नहीं होता है। फिर भी पुलिस इसे गंभीरता से लिया है। वहीं बुधवार को चिरिया माइंस में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। माइंस में तैनात कर्मियों में दहशत जरूर है।

खबरें और भी हैं...