बच्चों को प्रोत्साहन के लिए माई चिल्ड्रन एप लांच
मनोहरपुर| बच्चों की प्रतिभा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए माई चिल्ड्रन एप और वेबसाइट की लांचिंग की गई है। डिजाइनर विमलेश गोयल ने बताया कि वेबसाइट में परिजनों एवं विद्यालयों द्वारा बच्चों के फोटोग्राफ, पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फोटो शेयर की जाएगी। प्रत्येक महीने सर्वाधिक पसंद की जाने वाली फोटो को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।