राडावास घाटी में गश्त बढ़ाने की मांग
मनोहरपुर | थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी नरेन्द्र भडाना की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी ने गुर्जर समाज के लोगों से शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की। उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीएलजी सदस्यों ने थाना प्रभारी से राडावास की घाटी में गश्त बढ़ाने की मांग की। ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। उन्होंने मनोहरपुर पुलिया के पास अंधेरा होने से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। यहां लाइट लगाई जाए।