मनोहरपुर| थाना पुलिस ने रोडवेज बस के चालक से झगड़ा करने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना एएसआई राजवीर ने बताया कि चरखी दादरी निवासी अनिल शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा रोडवेज के बस चालक से ढगडा कर रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
झगड़ा करते चार गिरफ्तार
मनोहरपुर| थाना पुलिस ने शनिवार को झगड़ा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अमरपुरा निवासी महेन्द्र सैनी, लक्षमण माली, रवि व सोनू झगड़ा कर रहे थे।