मनोहरपुर| पुलिस ने गोल गांव में अतिक्रमण करने का प्रयास करने के आरोप में शुक्रवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नरेन्द्र भडाना ने बताया कि गोल गांव में साधुराम की भूमि पर अतिक्रमण करने की नीयत से कुछ लोगों ने झोपड़ी को तोड़कर स्वयं के लोहे के कंटेनर रख दिए थे। पुलिस ने 10 लोगों को पुलिस रिमांड पर लिया था, जिन्हें अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया।