पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़ पंचायत में नहीं खुले गेट के ताले, जनता परेशान

गढ़ पंचायत में नहीं खुले गेट के ताले, जनता परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तूंगा| ग्राम पंचायत गढ़ में कार्यरत कार्मिकों की उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पडती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को अटल सेवा केन्द्र के गेट पर दिनभर ताले लटके रहने से काम के लिए आए ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा जिससे लोगों में रोष है। वहीं लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुंलद है।

ग्राम विकास अधिकारी से बात करने पर मालूम चला कि उनकी डयूटी न्याय आपके द्वार शिविर में लगा देने से वे नहीं आ रहे है। वही रोजगार सहायकों के हड़ताल पर रहने से वे भी नहीं आ रहे है। जबकि अन्य कार्मिक लापरवाही के कारण नहीं आते है। जनप्रतिनिधि भी पंचायत भवन की सुध लेना भूल गए है। पंचायत पर कई कार्मिक कार्यरत है जिससे गढ़ क्षेत्र की जनता काफी परेशानी के दौर से गुजर रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने जनता को राहत देने के लिय नियमित रूप से कार्यालय खुलवाने की मांग की है।

ग्राम विकास अधिकारी रामजीलाल सैनी का कहना है कि मेरी तो मनोहरपुरा में न्याय आपके द्वार शिविर में डयूटी लगा रखी है। रोजगार सहायक हड़ताल पर चल रहे है जिससे अटल सेवा केन्द्र के ताले नहीं खुले है।

खबरें और भी हैं...