खेल मैदानों की तस्वीर निखरेगी, कई जगह बनेंगे ओपन जिम
खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देशन पर जयपुर ग्रामीण लोक सभा क्षेंत्र के कई खेल मैदानों के विकास एवं उनके भौतिक सत्यापन के लिए बुधवार को मनोहरपुर सहित अन्य कई स्थानों पर खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में निरीक्षण किया। टीम के सदस्य साईं कोच दीपक भारद्वाज, सुधीर शर्मा, भारत भूषण ने स्थानीय कार्यकर्ता पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत पंच, भाजपा मंडल महामंत्री उपेंद्र आत्रेय, कवि कमल मनोहर व पीटीआई हजारी लाल की मौजूदगी में मनोहरपुर होद की पाल के खेल स्टेडियम में ओपन जिम, ड्रेसिंग रूम, टॉयलेट, लाइट एवं इंडोर स्टेडियम आदि बनाने के लिए मैदान का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को अावश्यक दिशा -निर्देश दिए। मनोहरपुर खेल मैदान पर विकास कार्य करवाने पर खिलाड़ियों एवं कार्यकर्त्ताओ में हर्ष है। इसी प्रकार नगर खेल मैदान के विकास के लिए एवं स्टेडियम के वास्तविक सत्यापन व निरीक्षण करने के लिए खेल मंत्रालय और भारतीय खेल अधिकरण के अधिकारियों राजस्थानी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के नेतृत्व में निरीक्षण किया। इसी प्रकार खेजरोली ग्राम में स्टेडियम के वास्तविक सत्यापन वनिरीक्षण करने के लिए खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। टीम के सदस्य दीपक भारद्वाज, सुधीर शर्मा, भारत भूषण व स्थानीय कार्यकर्ता गंगाराम सैनी, मामराज पूरी, महेंद्र सिंह मौजूद रहें।