पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोल गांव में अतिक्रमण करने का प्रयास करने के आरोपितों को जेल

गोल गांव में अतिक्रमण करने का प्रयास करने के आरोपितों को जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना पुलिस ने गोल गांव में अतिक्रमण करने का प्रयास करने के आरोप में मंगलवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्हें न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी नरेन्द्र भडाना ने बताया कि गोल गांव में साधुराम की भूमि पी अतिक्रमण करने की नीयत से कुछ लोगों ने झोपडी को तोडकर स्वंय के लोहें के कंटेनर रख दिए थे। जिसके आरोप में पुलिस ने मौके से ढाणी पठानों की अजीतगढ निवासी अमित पुत्र भैरू सिंह जाट,ढाणी ढरबा वाली बजरंगपुरा निवासी भीवाराम पुत्र जगदीश,चौमू निवासी कमल किशोर पुत्र नवलकिशोर जांगिड,कानरपुरा कालाडेरा निवासी बाबूलाल पुत्र सुरजमल यादव,ढाणी जोडाली मनोहरपुर निवासी कर्मवीर पुत्र धर्मपाल मीणा,बोबाडी निवासी सोहनलाल पुत्र रामजीलाल धानका, रामपुरा शाहपुरा निवासी किशोर जाट,बामनवास मनोहरपुर निवासी बाबूलाल पुत्र सुवालाल ब्राह्मण,खातोडा जोहडा मनोहरपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र पूरणमल मीणा,गढतकनेत अजीतगढ निवासी सुभाष चंद्र पुत्र राजवीर जाट,जोहडावाली ढ़ाणी हनुतपुरा निवासी शिवपाल पुत्र सुरजमल मीणा व बावरिया जाति की महिलाएं राजपुरा तन शाहपुरा निवासी उगंता प|ी प्रकाश बावरिया, लीली देवी प|ी सुरेश बावरिया, माना देवी प|ी जगदीश बावरिया, लिछमा प|ी शंकर बावरिया, बाेबाड़ी तन मनोहरपुर निवासी ममता प|ी मुकेश बावरिया, धोली देवी प|ी राजू बावरिया, लाली प|ी रामकरण बावरिया को गिरफ्तार किया था। जिनको न्यायालय में पेश करने पर सभी 18 महिला पुरुषों को जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...