पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति के मर्डर की साजिश रचने वाली गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमी से मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने वाली प|ी को पुलिस पकड़कर ले आई। जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। जबकि 4 दिन के रिमांड पर चल रहे प्रेमी समेत 3 लोगाें से वारदात में प्रयुक्त हथियार व मृतक के आभूषण बरामद किए गए हैं।

थानाप्रभारी पुुरुषोत्तम मेहता ने बताया कि 9 मई को मध्यप्रदेश के कालापाठा निवासी प्रभुलाल गुर्जर की हत्या के मामले में पूर्व में प|ी के प्रेमी सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, रिमांड पर चल रहे हैं। हत्या की साजिश रचने के आरोप में शनिवार को मृतक की प|ी धापूबाई को गांव से गिरफ्तार करके लाने के बाद न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। रिमांड पर पर चल रहे प्रेमी दशरथ सिंह से हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोबाइल व देवचंद तंवर से मृतक के दो चांदी के कड़़े व सोने की दो बालियां तथा रामबाबू गुर्जर से 6 हजार रुपए बरामद किए गए।

मनोहरथाना. गिरफ्तार हत्या की आरोपी।

खबरें और भी हैं...