पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काकी को बंधक बनाकर ज्यादती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरथाना| जावर थाने के खेरखेड़ा गांव में संबंधों को शर्मसार कर भतीजे ने अपनी काकी को ही बंधक बना कर उसके साथ ज्यादती की। थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने काकी के साथ 12 मई को स्वयं के बाड़े में ज्यादती की।

इसके बाद उसको बंधक बनाकर जंगल में ले गया। वहां भी दो दिन तक ज्यादती की। पीड़िता मौका देकर आरोपी के चंगुल से छूटकर भागने में सफल हो गई। इसके बाद अपने गांव पहुंची। गुरुवार देर शाम को पति के साथ थाने पहुंची। आरोपी भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

बंधक बनाकर महिला से ज्यादती, दो लोगों पर केस

असनावर| डूंगरगांव में दो माह पूर्व दो जनों ने एक महिला को बंधक बनाकर ज्यादती की। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि डूंगरगांव निवासी चांदमल पुत्र रामचंद मेहर डेढ़ माह पहले उसे अपहरण कर ले गया। इसमें प्रेमचंद पुत्र शंकरलाल ने भी उसका सहयोग किया। चांदमल ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...