पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • प्रेमी को फंसाने की धमकी देकर करवाई थी पति की हत्या

प्रेमी को फंसाने की धमकी देकर करवाई थी पति की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरथाना| 9 मई को पिंडोला के जंगल में मिली युवक की लाश की पहचान कर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की प|ी ने ही प्रेमी पर ज्यादती के केस में फंसाने का दबाव बनाकर पति की हत्या करवाई। प्रेमी ने अपने दो साथियों की मदद से युवक की हत्या कर दी और लाश को जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे।

दो दिन पहले जंगल में बैठक कर तीनों बाहर भागने की योजना बना रहे थे। किसी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको चार दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम मेहता ने बताया कि 9 मई को पिंडोला के जंगल में अज्ञात लाश मिली थी। शव दो तीन दिन पुराना था। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कालापाठा निवासी प्रभुलाल गुर्जर के रूप में की। प्रभुलाल 6 मई को बिना बताए निकला था, फिर नहीं लौटा।

मनोहरथाना. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

ऐसे दिया हत्या की वारदात को अंजाम

प्रभुलाल की प|ी धापूबाई का गौना एक वर्ष पूर्व दिया गया था। पहली बार ससुराल में तीन दिन ठहरकर पीहर चली गई थी। लौटने पर साथ मोबाइल लाई और 6 दिन ठहरकर फिर चली गई। वहां प्रेमी कालूलाल से कहा कि मुझे साथ रख ले और पति को मार दे। प्रेमी ने पति को मारने से मना किया तो उस पर ज्यादती केस में फंसाने का दबाव बनाया। इस पर कालूलाल मान गया। दोनों ने मिलकर प्रभुलाल को मारने की योजना बनाई। तीसरी बार धापूबाई 3 मई को वापस ससुराल आई तो माेबाइल साथ में नहीं लाई थी। तीन दिन बाद ही कालूलाल ने साथियों पागड़ी निवासी रामबाबू गुर्जर और बाणियागांव निवासी देवचंद तंवर की मदद से प्रभुलाल को पिंडोला के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी थी। शेष |पेज 16

खबरें और भी हैं...