पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बिजली बिल को लेकर फीडर इंचार्ज से मारपीट, भागकर जान बचाई

बिजली बिल को लेकर फीडर इंचार्ज से मारपीट, भागकर जान बचाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामखेड़ा थाना क्षेत्र में सरेड़ी गांव में स्पॉट बिलिंग का कार्य कर रहे दो फीडर इंचार्ज से बिल ज्यादा आने की बात पर मारपीट कर मोबाइल, बिल मशीन व सामान छुड़ा लिए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वे थाने पहुंचे तो वहां पर तैनात स्टाफ ने थानाप्रभारी नहीं होने की बात कहकर टाल दिया। इसके चलते उन्हें 5 घंटे तक थाने में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उनकी रिपोर्ट लिखी गई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई कर उन चारों को पकड़ ले आई।

विद्युत निगम के जेईएन रणधीर कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 10 करीब सरेडी गांव में फीडर इंचार्ज रामसिंह मीणा व महेश कुमार आॅन स्पाॅट बिलिंग कर बिल देने का कार्य कर रहे थे। उसी समय सरेड़ी गांव निवासी रामनरेश, जुगराज, रामगोपाल व मानकचंद आए और इन लोगों ने बिल की राशि ज्यादा आने की बात कर मारपीट शुरू कर दी। समझाइश करने के बावजूद नहीं माने और रामसिंह से मोबाइल, बिल प्रिंटर मशीन आदि सामान छीन लिए। मौके की स्थिति को देखकर उन दोनो ने वहां से भागकर जान बचाई।

पांच घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी

जेईएन रणधीर कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से रिपोर्ट लिखाने थाने में पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने कहा कि थानाप्रभारी नहीं हैं। चार बजे तक बिठाए रखा। इसके बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। नामजद 4 चारों आरोपियों को पकड़कर ले आए हैं। महेंद्रसिंह, थानाप्रभारी कामखेड़ा

खबरें और भी हैं...