पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 13 मकान जलाने के बाद से फरार चल रहे युवक ने जहर खाया, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल

13 मकान जलाने के बाद से फरार चल रहे युवक ने जहर खाया, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदपुरा भीलान गांव में 13 मकानों में आगजनी की वारदात के बाद से फरार चल रहे युवक ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीण उसे मनोहरथाना अस्पताल लेकर आए, यहां प्राथमिक उपचार उसे झालावाड़ रैफर कर दिया है। वह फरारी काटने के दौरान शनिवार रात को परिजनों से मिलने के लिए गांव में पहुंचा था।

थानाप्रभारी पुरुषोतम मेहता ने बताया कि रविवार सुबह चांदपुरा भीलान मजरा के घनश्याम भील के जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब होने की सूचना पर 108 एंबुलेंस गांव भेजी गई। इसमें उसको मनोहरथाना अस्पताल लेकर आए। युवक के साथ उसके परिजन नहीं आए। इस पर ग्रामीणों के साथ उसे झालावाड़ भेजा गया। इसके बाद मध्यप्रदेश के जूनापानी गांव से उसके रिश्तेदार यहां पर आए।

झालावाड़. कीटनाशक पीने वाले युवक का अस्पताल में इलाज करते हुए।

जिन लोगों के मकान जलाए वही उपचार कराते दिखे

घनश्याम ने 12 मई को जिन ग्रामीणों के मकानों में आग लगाई, वही लोग मनोहरथाना अस्पताल में उसका उपचार कराते नजर आए। गौरतलब है कि रंजिश के चलते घनश्याम भील व उनके साथियों ने मिलकर रात में मकानों को आग के हवाले कर दिया था। घर का सामान जलने से परिवार आज भी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

गांव में चर्चा: युवक को लोगों ने पीटा और जहर खिलाया

गांव में इस बात की भी चर्चा है कि घनश्याम रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था, जिसे देखकर गांव के लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में जहरीला पदार्थ खिला दिया। इन लोगों ने साथ ही धमकी दी की पुलिस को मामला किसी ने बताया तो उसके साथ भी यही अंजाम होगा। साथ ये चर्चा भी है कि आरोपी ने उन लोगों धमकाते हुए जहर खा लिया।

खबरें और भी हैं...