बबूल की पातड़ी खाने से 10 बकरियों की मौत
मानपुरा माचेड़ी|ग्राम सेवापुरा में मंगलवार दोपहर को बबूल की पातड़ी खाने से एक चरवाहे की बकरियों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 10 बकरियों की मौत हो गई, जबकि उपचार के बाद अन्य बकरियों को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव के सुवालाल गुर्जर अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल में लेकर गया था। वहां बबूल की पातड़ी खाने के बाद झुंड की बकरियों की हालत खराब हो गई। देखते ही देखते इनमें से 10 बकरियों ने दम तोड़ दिया। चरवाहे ने उपचार के लिए जैसे तैसे पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन इससे पहले ही 10 बकरियों ने दम तोड़ दिया था तथा अन्य को उपचार के बाद बचा लिया गया।