पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विस्थापित परिवारों का धरना तीसरे दिन भी जारी

विस्थापित परिवारों का धरना तीसरे दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विस्थापन पर्चा का वितरण बिचौलिए द्वारा किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर पंचखेरो जलाशय योजना के विस्थापित परिवारों का अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जा रही रहा। धरना के दौरान उमस भरी गर्मी व चिलचिलाती धूप के कारण धरना पर बैठे कई लोगों की तबियत बिगड़ी गई। इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच बीमार हुए विस्थापित परिवारों का स्वास्थ्य जांच करते हुए दवाई दी। बीमार हुए लोगों में मुरारी पासवान, अजीत प्रसाद वर्मा , बुधन महतो, सुंदरी मोसोमात, कल्पना कुमारी, दुखी महतो, समरी देवी, प्रेमचंद राम, बन्धन महतो, उमा देवी, सीता देवी के नाम शामिल है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सदानंद वर्मा ने कहा की धरना के तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई पदाधिकारी सुध लेने नहीं ं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमलोगों को न्याय नही मिलता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में भाजपा युवा महामंत्री सिकंदर कुमार वर्मा, मिथिलेश कुमार, गोविंद महतो, मुरारी पासवान, कामदेव वर्मा, अजीत प्रसाद वर्मा, महावीर वर्मा समेत दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...