कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल
मरकच्चो | थाना क्षेत्र के मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग स्थित इंडेन गैस गोदाम के समीप बरियारडीह आ रही बिना नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कार चालक समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में गोलू साव (24) व दीपक यादव ( 20) ग्राम बरजो, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह शामिल हैं। घटना सोमवार की देर शाम की है। कार बरियारडीह से आ रही थी, तेज गति व तीखा मोड़ होने के कारण चालक संतुलन खो दिया जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। एएसआई वीरेंद्र यादव घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया।