प्रखंड के ग्राम देवीपुर में पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। यहां के चापानल व कुएं का जल स्तर नीचे चला गया है। चिलचिलाती धूप व गर्मी में एक एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। गांव में रहने वाले अल्पसंख्यक, स्वर्णकार, पंडित, कुम्हार, साव व हरिजन आदि समुदाय के करीब तीन हजार लोग रहते हैं। जिला परिषद सदस्य राजकुमार यादव ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आपदा राहत कोष से गांव के कुछ दूर स्थित नदी किनारे एक डीप बोरिंग करवाकर चापानल लगवाया गया था। जहां से गांव के तीन हजार आबादी प्यास बुझा रही है। ग्रामीणों में अंजुमन सदर मो. उस्मान खान, शम्शुल खान, रामेश्वर स्वर्णकार ने बताया कि प्रशासन की ओर से एक और डीप बोरिंग की व्यवस्था कर सोलर सिस्टम के तहत गांव में पानी की व्यवस्था की जाती तो लोगों को गांव से दूर पानी के लिए नहीं भटकना पड़ता।
क्या कहते हैं पंचायत के मुखिया : मुखिया राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि गंदे पानी की समस्या के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए पेयजल विभाग से जलमीनार निर्माण के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं की जा सकी है।