मरकच्चो | प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित उत्तरी पंचायत भवन में सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रखंड के बीएलओ काे एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक के रूप में मौजूद सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ हुलास महतो ने मौजूद बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत रूप से जानकारी दीदेते हुए कहा कि 1 जनवरी 2019 तक जिनका 18 वर्ष पूरा हो जाता है, ऐसे लोगों को मतदाता सूची में जोड़ना है। जबकि वैसे लोग जिनकी मृत्यु हो चुकी है या वो स्थायी रूप से अब कहीं और रह रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची से हटाने का काम करें। मौके पर बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, जीपीएस प्रसादी यादव, चंदन तिवारी, बीएलओ ज्योति अग्रवाल, विमला देवी, बेबी देवी आदि लोग मौजूद थे।