कार्यपालक अभियंता पर मनमानी का आरोप
मरकच्चो | विधायक प्रतिनिधि सदानंद वर्मा ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता रघुनंदन प्रसाद यादव पर पंचखेरो जलाशय के विस्थापितों के साथ अन्याय करने व मनमाना तरह से कार्य करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार से प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। उन्होंने बताया की सरकार के आदेशानुसार 49 विस्थापित परिवारों को मिलने वाले भूमि पट्टा के पत्र, मुआवजा राशि के चेक को स्थानीय प्रतिनिधि व विस्थापन समन्वय समिति की उपस्थिति में कैम्प लगा कर वितरण करना था, पर कार्यपालक अभियंता ऐसा नहीं किया।