- Hindi News
- National
- मारवाड़ में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश बंद नहीं करने से बाजार में लग रहा है जाम
मारवाड़ में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश बंद नहीं करने से बाजार में लग रहा है जाम
मारवाड़ जंक्शन | कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों शादी की सीजन के कारण खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं मुख्य बाजार में लगने वाले वाहनों के जाम से आम जनता भी परेशान नजर आ रही है। यहां पुलिस द्वारा भीड़ भाड़ के बाद भी संकडे बाजार की राह में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद नहीं करने को लेकर भीड़ बढ़ रही है। यही नहीं फाटक बंद होने और पुनः खुलने के बाद तो लगभग 1 घंटे तक तो पूरे बाजार में जाम ही लग जाता है, जहां से पैदल भी नहीं निकला जा सकता है। यहां एक तरफ आसपास के गांवों के लोगों का खरीदारी करने आने और उस भीड़ में बड़े वाहनों के कारण बाइक भी खड़ी नहीं की जा सकती है। ऐसे में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवासी बाबूलाल सैणचा ने बताया कि मुंबई से शादी में भाग लेने आए हैं। बाजार में लगने वाले जाम में फंसने के बाद समय खराब हो जाता है व बाकी कार्य अधूरे पड़े ही रह जाते हैं। पुलिस विभाग को इसकी सुध लेनी चाहिए।