बीबीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 21 से
मारवाड़ जंक्शन| जेएनवीयू की बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया, कि बीए-एलएलबी/बीबीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर की समय सारणी विवि वेबसाइट पर सोमवार की शाम तक जारी की जाएगी।
प्रवेश पत्र 19 अप्रैल की शाम तक आनॅलाइन जारी होंगे।