पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासलपुर में नलकूपों की मरम्मत शुरू

मासलपुर में नलकूपों की मरम्मत शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में जलयोजना के चार नलकूपों में से तीन नलकूपों के खराब रहने से पानी की समस्या को लेकर गत दिवस भास्कर में प्रकाशित खबर के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया है और गुरुवार को नलकूपों के लीकेज हुए पाइपों को बदलने का कार्य शुरू करा दिया है।

जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि दो नलकूपों के लीकेज हुए पाइपों को बदलने का कार्य शुरू करा दिया है। इसके बाद पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगी। जलयोजना के तीन नलकूपों के खराब होने की सूचना पर कस्बे में आए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मासलपुर जल योजना के नलकूपों के रखरखाव के लिए 6 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हो गई है। इसके लिए एक दाे दिन में निविदाएं जारी की जाएंगी। इसके बाद नलकूपों के खराब पाइपों वाटरपंपों के साथ केबिल बदलने का कार्य कराया जाएगा।

मासलपुर. नलकूपों के लीकेज पाइपों को बदलवाते अधिशासी अभियंता।

खबरें और भी हैं...