मसौढ़ी में थ्रेसर मशीन से धूल उड़ी तो पूरे परिवार को पीटा
थाना के बदरीबिगहा गांव में रविवार की देर शाम एक ही परिवार के पांच लोगों को गांव के ही मुन्ना कुमार, उसके सहोदर रंजीत कुमार, वृजलाला यादव समेत अन्य ने लाठी-डंडे से पीट जख्मी कर दिया।
मामले में आठ पर प्राथमिकी
सोमवार को आनंदी प्रसाद ने इस संबंध में मुन्ना कुमार, रंजीत यादव, वृजलाला यादव, बौधा यादव, मुकेश यादव, बबलू यादव, शीला देवी व अमधरिया देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना का कारण गेहूं की फसल की दौनी करने के दौरान थ्रेसर मशीन से उड़नेवाली धूल को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है। इधर इस घटना के बाद परिजनों में दहशत व्याप्त था। घायलों में संतोष, आनंदी यादव, उसका पुत्र अशोक यादव, भतीजा साहेब यादव व अनिल कुमार शामिल हैं। इधर, शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।