पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • स्कूल को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश

स्कूल को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को धनरुआ प्रखंड के जर्जर प्राथमिक विद्यालय, जलालपुर मुसहरी के क्लास रूम की छत का प्लास्टर के गिरने से घायल हुए छात्र-छात्राओं से मिलने केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव मंगलवार को उनके घर गए। उन्होंने जर्जर विद्यालय भवन का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने उक्त विद्यालय को तत्काल पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

साथ ही उक्त विद्यालय भवन को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण के लिए अनुशंसा भेजने का आदेश दिया। गौरतलब है कि सोमवार को प्राथमिक विद्यालय, जलालपुर मुसहरी में पठन-पाठन के दौरान जर्जर क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिर जाने से विद्यालय के आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे।

मसौढ़ी में महिला के खाते से डेढ़ लाख रुपए उड़ाए

सिटी रिपोर्टर|मसौढ़ी

थाना के पटेलनगर में एक भाड़े के मकान में रहनेवाली नरेंद्र कुमार वर्मा की प|ी रूपांजलि कुमारी के एटीएम से 1 लाख रुपए गायब करने व 50 हजार रुपए दूसरे के खाता में चले जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रूपाजंलि कुमारी ने मंगलवार को थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि रूपांजलि कुमारी का खाता एक्सिस बैंक, मसौढ़ी में है। आरोप है कि उसके एटीएम से बीते सोमवार को एक लाख रुपए गायब कर दिए गए व 50 हजार रुपए आलोक तिवारी नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। उसे इसकी जानकारी तब हुई जब इससे संबंधित सूचना उसके मोबाइल पर आई। दूसरी ओर, एक एएनएम के खाते से उसके वेतन का 46 हजार रुपए एक निजी कंपनी द्वारा निकाल लेने का एक मामला प्रकाश में आया है। दौलताबाद ग्रामवासी एएनएम अनुराधा कुमारी ने मंगलवार को कादिरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जमीन विवाद में कोर्ट के फैसले के बाद मारपीट

सिटी रिपोर्टर | बिहटा

दोघड़ा गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड से वार कर तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान बिहटा दोघड़ा निवासी जगदीश राय के पुत्र अजय सिंह, शिवशंकर राय, हरिशंकर राय के रूप में की जा रही है।

अजय सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि अजय सिंह अपने खेत घूमकर घर लौट रहे थे, तभी पड़ोस के राजकिशोर राय, सुरेंद्र राय, विजय मस्ताना ने गाली- गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वे जान बचाकर भाग कर अपने घर पर आ गए। फिर पुनः उनलोगों ने दर्जनों लोगों को लेकर घर पर चढ़कर लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...