पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ‘शौचालय निर्माण को लोग दें जन आंदोलन का रूप’

‘शौचालय निर्माण को लोग दें जन आंदोलन का रूप’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव।

सिटी रिपोर्टर|मसौढ़ी

मानव जीवन के लिए स्वच्छता अनिवार्य है। स्वच्छता से हम कई बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रख पाते हैं। इसे आज जनांदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को मसौढ़ी प्रखंड के भखरा, थलपुरा महादलित टोला, चिथौल, बलियारी, हसनपुरा व धनरुआ प्रखंड के तेल्हाड़ी व अरमल गांवों में ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत चलाए गए स्वच्छता अभियान के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने स्वच्छता को एक मिशन के रूप में लिया है, इसके लिए योजनाएं संचालित की गई हैंं।

खबरें और भी हैं...