पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मसौढ़ी में घरों से कचरा उठाने के लिए नहीं वसूला जाएगा शुल्क

मसौढ़ी में घरों से कचरा उठाने के लिए नहीं वसूला जाएगा शुल्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को नगर परिषद की मुख्य पार्षद सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। पार्षद सोनू सहारा ने ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के तहत घरों से जमा किए कचरे को विभिन्न वार्डों में ही फेंके जाने से होनेवाली गंदगी की चर्चा करते हुए किसी भी हाल में अब कचरे को अपने वार्ड में फेंके जाने से मना कर दिया।

इसके लिए शुल्क वसूली के प्रस्ताव का विरोध मुख्य पार्षद समेत अन्य पार्षदों ने किया और कई वार्डों में नियमित कचरा उठाव न करने की शिकायत की।

दुकानदारों से होगी वसूली

बाद में आवासीय कचरे के उठाव के लिए शुल्क की वसूली न करने व केवल दुकानदारों से ही जून माह से इसकी वसूली करने और घरों अथवा दुकानों के सामने लगाए गए कचरे के लिए जुर्माना भी वसूलने का फैसला लिया गया। मौके पर उपमुख्य पार्षद उर्मिला कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

बैठक की खास बातें

प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्त रवैया अपनाने पर बल दिया गया।

पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में टूटे स्लैब व नाला स्थल की चयनित सूची सौंपी।

शहर में स्थित दोनों पार्कों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया।

सभी पार्षदों से राज्य योजना मद से क्रियान्वित होनेवाली नाली व सड़क की योजनाओं की सूची और मोबाइल टॉयलेट लगाने के लिए स्थल का चयन कर उसकी भी सूची की मांग की गई।

प्रोसिडिंग की बातों पर हंगामा

बैठक की शुरुआत होते ही सशक्त स्थायी समिति की गत बैठक की संपुष्टि के दौरान पार्षद शशि भूषण कुमार ने सदन में कही गई बातों को प्रोसिडिंग में तोड़ मरोड़ कर लिखने का आरोप लगाया।

बुधवार को नगर परिषद की बैठक में कई वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड के विकास मित्रों पर सहयोग न करने की शिकायत की। कई ने विकास मित्रों पर लाभुकों से नाजायज वसूली करने का भी आरोप लगाया। बाद में विकास मित्रों को भी बैठक में बुलाया गया और कार्यपालक पदाधिकारी ने उन्हें ऐसा न करने व पार्षदों के साथ तालमेल बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

विकास मित्र सहयोग नहीं करते

‘मसौढ़ी आरओबी का शीघ्र टेंडर कर निर्माण कार्य कराया जाएगा शुरू’

सिटी रिपोर्टर|मसौढ़ी

तारेगना स्टेशन की दक्षिणी रेलवे गुमटी पर आरओबी के निर्माण के लिए शीघ्र ही निविदा प्रकाशित की जाएगी और उसके बाद आरओबी निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

उक्त आश्वासन बुधवार को केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने नागरिक चेतना मंच की मांग पर दिया। गौरतलब है कि बुधवार को भखरा गांव में नागरिक चेतना मंच के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को अपनी 17 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा था। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने मुख्य रूप से मसौढ़ी में व्याप्त जाम की समस्या के निदान के लिए पूर्व में मंत्री द्वारा तारेगना स्टेशन के दक्षिणी रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण के दिए गए आश्वासन को पूरा करने की मांग थी।

मौके पर मंच के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर सहित मंच के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...