गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि मस्तूरी के चिल्हाटी और आसपास के कई गांवों में इस बार भीषण सूखा पड़ा था। खेतों में बीज के लायक भी धान नहीं उपजा। चिल्हाटी के रामवतार, चंद्रिका भारद्वाज, बृजलाल यादव सहित कई किसानों ने बताया कि सूखे के चलते 50 फीसदी ग्रामीण पलायन कर चुके हैं। अब वे मदद के लिए कलेक्टोरेट का घेराव करने की रणनीति बना रहे हैं।