पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक उत्सव मनाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक उत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसूदा| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मसूदा शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया एवं बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया कस्बे के अजमेरी गेट स्थित महासती बाग मै शाखा का संचालन किया गया जिसमें सूर्य नमस्कार शारीरिक प्रदर्शन नियुद्ध दंड प्रयोग एवं योग किया गया मुख्य वक्ता संघ के विभाग कार्यवाह मुकेश कलवार ने संघ की कार्य शैली के बारे में अवगत कराया| संघ के मसूदा खंड डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती कार्यक्रम गोपाल राय नोगिया की अध्यक्षता में किया गया वक्ताओं ने समरसता पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर अंबेडकर के संघर्ष एवं जीवन का परिचय दिया भारत के कानून निर्माण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत विवेचना की इस दौरान मंगलाराम कुशीनगर विमल चंद जैन वीरेंद्र सिंह कानावत प्रेमसुख कटारिया शेरसिंह सुनारीवाल पवन कुमार जीनगर रामचंद्र धोबी राधेश्याम जीनगर सहित मौजूद अतिथियों ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक समरसता रखने का संकल्प लिया संघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा मसूदा कस्बा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पंछियों के पीने के लिए पानी के परिंडे बांधे गए |

खबरें और भी हैं...