आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाए
मसूदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दौलतपुरा द्वितीय के राजस्व ग्राम कानपुरा में करीब 7 बीघा आबादी भूमि पर ग्रामीणों द्वारा कांटे की बाड़ लगाकर पत्थर डालकर एवं पक्के निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को ग्राम पंचायत द्वारा प्रशासन एवं पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में हटा दिया गया। सरपंच साबरा बानो ने बताया की ग्राम की आबादी भूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया जिसको लेकर ग्राम पंचायत द्वारा तीन बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन ग्रामीण अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हुए जिसको लेकर विजयनगर तहसीलदार प्रभात त्रिपाठी मसूदा पुलिस पंचायत प्रसार अधिकारी रामकरण मीणा गिरदावर प्रदीप त्रिपाठी ग्राम सेवक लीलाराम एवं नंदा सिंह ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जेसीबी की मदद से 7 बीघा आबादी भूमि को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण मुक्त करवा लिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा हल्का विरोध भी किया गया लेकिन प्रशासनिक लवाजमे के सामने विरोध दरकिनार हो गया एवं आबादी भूमि को ग्राम पंचायत में अपने कब्जे में ले लिया।