गुढ़ाखुर्द में लगा विधायक जन सेवा शिविर
मसूदा| ग्राम पंचायत गुढ़ाखुर्द में विधायक जन सेवा शिविर आयोजित हुआ। इस मौके पर विधायक सुशील कंवर पलाड़ा, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने संबोधित किया। विधायक पलाड़ा ने शिविर में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर शिविर स्थल पर आमजन की ओर से रखी गई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाप्रमुख टीकमचंद चौधरी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताई। शिविर में भाजपा नेता पलाड़ा ने जरूरतमंदों को आटे के बैग वितरित किए। शिविर के दौरान पलाड़ा ने गांव बगराई में आदर्श रसोईघर, गुढा खुर्द में किसान सेवा केंद्र, खाद्य भंडार, गौरव पथ, चौथ माता के चारदीवारी, खुला सामुदायिक भवन चामुंडा माता, गुढा कला में खुला सामुदायिक भवन, खेड़ी में विश्राम घर आदि कार्यों का लोकार्पण किया। शिविर में माता के खुला तिबारा , पाडोलाई में खुला सामुदायिक भवन , देवपुरा में खुला तिबारा , पुरानी बगराई में पाबूजी के स्थान पर खुला तिबारा , रावणा राजपूत समाज के सामुदायिक खुला तिबारा , रेबारी समाज के खुला सामुदायिक भवन , नई बगराई में बालाजी के पास सामुदायिक भवन आदि कार्यों की घोषणा की।