बाड़ों में आग लगने से वैन जली
मसूदा| पंचायत समिति के ग्राम सथालिया में सोमवार दोपहर गांव के तीन बाड़ों को आग लगने से छप्पर के नीचे खड़ी मारुति वैन भी जल गई । जानकारी के अनुसार सोमवार को मंदरूप रैबारी के बाड़े में अचानक आग लगने से कल्ला रेबारी के बाड़े में रखा एक ट्रॉली चारा भी जल गया | रडमा गुर्जर के बाड़े में बने छप्पर में लगी आग से रंगलाल गुर्जर की मारुति वैन जल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पाया। पिछले कई दिनों से लग रही अज्ञात कारणों से लग रही आग को लेकर परेशान हैं।