पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सत्तावड़िया में समस्याअों का हुआ समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसूदा| पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सतावड़िया में उपखंड अधिकारी सुरेश चावला की अध्यक्षता में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण हुआ। शिविर निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी एनएल राठी ने ग्रामीणों को बीड़ी, सिगरेट एवं नशे से दूर रहने की सीख दी। शिविर के दौरान नामांतरण के 174,धारा-136 के 122, धारा-88 के 4,पासबुक आद्यतन-74, मृदा हेल्थ कार्ड 250, सीमा ज्ञान-7, रास्ते-2,बंटवारा-6, नकलें-163, उज्ज्वला योजनान्तर्गत 18 नि:शुल्क गैस का वितरण किया गया। पट्टा वितरण-18, ऊर्जा विभाग द्वारा 18 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी सुरेश चावला ने बताया कि ग्राम पंचायत सत्तावडिया में राजस्व संबंधी पांच विवाद चल रहे थे। उन्हें आपसी समझाइश कर निस्तारित किया गया। उसके बाद पूरी ग्राम पंचायत में कोई वाद शेष नहीं रहा है। इसके चलते ग्राम पंचायत को वाद मुक्त घोषित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...