मसूदा| बेगलियावास में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाज सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रभारी पुरुषोत्तम लाल आर्य ने बताया कि शिविर के दौरान छात्र सृजनशीलता का विकास होगा। साथ ही छात्र सामाजिक कार्य में अपना योगदान देने एवं सेवा कार्य सीख सकेंगे। शिविर के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को उपयोगी वार्ता दी एवं सेवा कार्य को जीवन में उतारने की शिक्षा दी।