पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • 50 साल बाद हुआ 4 पीढ़ियों की विवादित भूमि का बंटवारा

50 साल बाद हुआ 4 पीढ़ियों की विवादित भूमि का बंटवारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेठाना के अटल सेवा केंद्र पर शुक्रवार को पीसांगन उपखंड अधिकारी सुमन चौधरी की देखरेख में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में राजस्व महकमे सहित 15 विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने ग्रामीणों के विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। सरपंच पन्नालाल गैणा ने बताया कि शिविर में जेठाना के 50 वर्षों से चल रहे सामूहिक चार पीढ़ियों के विवादित खातेदारी भूमि का बंटवारा हुआ।

इसके अंतर्गत बालू राम पुत्र शौकीन बनाम दुर्गा पुत्र मिश्री व अन्य परिवार के कुल 23 व्यक्तियों के कुल रकबा 8.54 हैक्टेयर भूमि पर सभी व्यक्तियों की पीढ़ियों से शामिल में खातेदारी चली आ रही थी। इसका वादी बालू राम द्वारा बंटवारे के लिए वाद शिविर प्रभारी के समक्ष पेश किया गया। इसमें मिश्री व अन्य कुल 21 व्यक्तियों ने न्याय आपके द्वार कैंप प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर बंटवारे पर सहमति प्रकट कर राजीनामे पर हस्ताक्षर किए। राजस्व शिविर में कम समय में कार्य होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा राज्य सरकार के अभियान की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार जताया।

राजस्व महकमे द्वारा 100 नामांतरण, 75 बंटवारा, 5 पुराने कोर्ट केस, 267 नए मामले, दिव्यांगों को मौके पर ही विकलांग प्रमाण पत्र 33, जेठाना इंडेन उज्जवला गैस 26 नए कनेक्शन, पेंशन आवेदन 5, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण 10, कृषि बीज मिनीकट 10 का वितरण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई। शिविर में पीसांगन प्रधान अशोक सिंह रावत, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, तहसीलदार सुभाष चंद गोयल, पूर्व प्रधान दिलीप पचार, शंकर लाल धर्मावत, राजीव प्रकाश माथुर, पदेन सचिव शिवराज चौधरी, अशोक पूनिया समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जेठाना, मेवदाकलां, मसूदा में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

जेठाना

शिविर में 241 प्रकरणों का निस्तारण

मेवदाकलां।
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। शिविर में उपखंड अधिकारी नीरज कुमार मीणा ने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को त्वरित ग्राम पंचायत पर ही न्याय मिले, इसी के चलते न्याय आपके द्वार शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसीलदार सत्यनारायण सुथार ने बताया कि शिविर में नामान्तरण के 107 प्रकरण, खाता विभाजन के 3 प्रकरण, खाता दुरुस्ती के 1 प्रकरण, सीमाज्ञान के 5 प्रकरण, राजस्व नकलें 52, जन्म मृत्यु 15, तरमीम के 57 प्रकरण सहित कुल 241 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में विकास अधिकारी कन्हैयालाल वर्मा, सरपंच रामधन जाखड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर ग्रामीणों उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

मेवदाकलां

झाक में आयोजित शिविर में लोगों को मिली राहत

मसूदा। मसूदा पंचायत समिति के ग्राम झाक में शुक्रवार को विधायक जन सेवा शिविर एवं न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। इससे पहले विधायक सुशील कंवर पलाड़ा ने ग्राम पंचायत झाक में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। शिविर में विधायक पलाड़ा सहित भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, प्रधान नारायण सिंह रावत ने संबाेधित किया। शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल एससी-एसटी वर्ग के वंचित लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। ग्राम पंचायत द्वारा जारी किए गए निशुल्क पट्टे वितरित किए गए। विधायक पलाड़ा ने झाक में निर्मित खाद्य भंडार माताजी मंदिर के पास खुला तिबारा ग्राम तिरिया का बाड़िया में सीसी रोड, आड का बाड़िया में सीसी रोड, सेलोता का बाड़िया में सीसी रोड, लाला रासा का बाड़िया में सीसी रोड एवं बानोता का बाड़िया में खुला तिबारा का उद्घाटन किया। विधायक पलाड़ा ने ग्राम पंचायत झाक के ग्राम आड का बाड़िया मैं एक हैंडपंप मात का बाडिया भील बस्ती में हैंडपंप दादा का बाड़िया में हैंडपंप एवं रावला का बाड़िया में एक हैंडपंप लगाए जाने की घोषणा की। शिविर में उपखंड अधिकारी सुरेश चावला, तहसीलदार हरिसिंह शेखावत, विकास अधिकारी नारायण सिंह राठौड़, प्रधान नारायण सिंह रावत, उप प्रधान बृजराज सिंह राठौड़, सरपंच साजिया बानो, पूर्व सरपंच सुभान काठात, रामकरण मीणा, डीएल देवत अरविंद मेड़तवाल सहित सभी 16 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...