पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनरेगा कार्यों का किया बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों ने संविदा कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया

भास्कर न्यूज| मसूदा

मनरेगा संविदा कार्मिकों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन एवं पंचायत राज्य मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर रिव्यू की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों मनरेगा योजना संबंधी समस्त कार्यों का बहिष्कार किया।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर विभिन्न विभागीय स्तर पर शासन की समस्त योजनाओं की क्रियान्विति करने में लगे मंत्रालय कर्मचारी एवं वर्षों से संविदा का कार्य कर रहे मनरेगा कर्मी को द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन अल्प वेतन भोगी मनरेगा कार्मिक नैसर्गिक न्याय से वंचित है। मनरेगा कार्मिक विगत 10 वर्षों से नियमितीकरण की बाट देख रहे हैं। पंचायत राज की लंबित भर्तियों को पूर्ण करने की मांग को लेकर 30 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही मंत्रालय कर्मचारी संघ कैडर स्ट्रेंथ के रिव्यू करने कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 में शेष रहे संपूर्ण पदों पर शीघ्र भर्ती करने गृह जिले में स्थानांतरण के संबंध में नियम की व्यवस्था करने अनुकंपा नियुक्ति के तहत लगे कनिष्ठ लिपिकों को टंकण परीक्षा में राहत देने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन की राह पर बढ़ चुके हैं जिसमें 18 मई से मनरेगा योजना के समस्त कार्यों का बहिष्कार करने जिला एवं ब्लाक कार्यालय के समक्ष आम जनों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडा पानी पिलाकर आंदोलन सफल सोने की दुआएं प्राप्त करने 24 अप्रैल से मंत्रालयिक कर्मचारी द्वारा पंचायत समिति जिला परिषद एवं ग्राम पंचायत कार्यालय के समस्त कार्यों का बहिष्कार कर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन इसके बाद सभी कर्मचारियों का जयपुर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ज्ञापन देने वालों में पंचायत राज मंत्रालय कर्मचारी संघ मसूदा शाखा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...