मसूदा| मसूदा पंचायत समिति के ग्राम मोयणा में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का समाज सेवा शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक हेमाराम मेघवंशी अध्यक्षता में किया गया। व्याख्याता एवं शिविर प्रभारी मदनलाल पंचोली ने बताया कि प्रथम दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण सहित गांव की मुख्य सड़क की सफाई एवं झाड़ियों को हटाने का कार्य किया। कमल किशोर जाटव ने समाज में व्याप्त बुराइयों मसलन बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, धूम्रपान, नशा सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी एवं समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री बीपीएल जीवन रक्षा कोष 108 आपातकालीन सेवा मुख्यमंत्री बालिका संबलन योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की सीख दी। शिविर प्रभारी मदन लाल पंचोली में स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया एवं जीवन में रोग मुक्त रहने के लिए योग के महत्व की जानकारी दी। शिविर का समापन 24 मई को होगा