बाइक से टक्कर मार गिराया, युवक से की मारपीट
जेठाना | केसरपुरा में निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर डंपरों से मिट्टी डालने के दौरान धूल के गुबार उड़ने का विरोध करने पर ठेकेदार के लोगों ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर युवक से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद बुधवार को मांगलियावास थाने में आरोपियों के खिलाफ घटना का मामला दर्ज कराया। मामले में केसरपुरा निवासी रामकरण पुत्र अर्जुन रावत ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 13 मई की रात 1:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पर ठेकेदार के आदमी का मसूदा जीवाणा निवासी भीमसिंह डंपरों की मदद से मिट्टी डालने के कार्य पर लगा हुआ था। डंपरों के गुजरने के दौरान उड़ती हुई धूल के गुबार घर में आने पर दिनचर्या प्रभावित होने पर पीड़ित परिवार ने डंपर चालक को मिट्टी पर टैंकरों की मदद से पानी डालने की के लिए कहा। इस पर भीमसिंह व ठेकेदार के आदमी गाली गलौच व मारपीट करने लगे। इस दौरान एक जने ने बाइक की स्पीड बढ़ाकर उसके ऊपर चढा दी। इससे वह वहीं पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसके एक पांव में फ्रैक्चर हो गया। मामले मे आरोपी भीमसिंह ने एक दिन पहले ही मांगलियावास थाने मे डंपर से मिट्टी डालते वक्त रामकरण सिंह के खिलाफ लड़ाई झगड़ा कर डंपर के कांच फोड़कर उसे जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला दर्ज करवा चुका है।