पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • डंपर चालक के साथ मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

डंपर चालक के साथ मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेठाना | मकरेड़ा रेलवे लाइन की पुलिया पर मिट्टी डाल रहे डंपर चालक के साथ एक आरोपी ने लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। डंपर में लाठियों से हमला कर कांच फोड़ दिए व जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने मांगलियावास थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले में पीड़ित डंपर चालक मसूदा के जीवाणा निवासी भीम सिंह पुत्र रतन सिंह रावत ने दर्ज कराए मामले में बताया कि वह पेशे से चालक है। मकरेड़ा रेलवे लाइन की पुलिया पर मिट्टी डालने के कार्य पर चल रहा है। 13 मई को डंपर से मिट्टी डालते समय रामकरण रावत शराब के नशे में आया और लकड़ी से डंपर के कांच फोड़ दिए। घटना का विरोध करने पर उसने लकड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। साथ ही भविष्य में डंपर चलाने व उसके घर के पास गाड़ी चलाने पर नींद खराब होने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने जान माल का खतरा होने पर मांगलियावास थाने में घटना का मामला दर्ज करवाया है।

खबरें और भी हैं...