मूंगफली खरीद कर ठेकेदार ने किसान को दिया 6 लाख 80 हजार रुपए का फर्जी चेक, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
देचू | क्षेत्र के कलाऊ निवासी एक किसान से मूंगफली के ठेकेदार के द्वारा फर्जी चेक देकर 6 लाख 80 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एएसआई परबतसिंह ने बताया कि प्रार्थी रामदीन पुत्र गायड़राम माली निवासी धोरू भोपालगढ़ हाल निवासी कलाऊ ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि पिछले दो वर्षों से कलाऊ स्थित राणाराम पुत्र केसाराम के खेत को कृषि हेतु इजयारे पर लिया हुआ है। जिसमें बोई हुई मूंगफली की फसल को गत साल 27 नवंबर 2017 को रामकिशोर पुत्र श्रीकिशन निवासी हुडियों बेरा मथानिया को दी थी। इस फसल की 6 लाख 80 हजार राशि हुई थी। जिस पर मूंगफली के ठेकेदार रामकिशोर के द्वारा 30 नवंबर 2017 को एक चेक दिया गया था। जिसमें 8 जनवरी 2018 की तारीख लिखी हुई थी। लेकिन जब इस तारीख को बैंक में रुपए लेने के लिये चैक लेकर गया तो चेक फर्जी निकला। खाते में लगाने पर चेक अनादरित हो गया। इस बारे में जब रामकिशोर से संपर्क किया तो उसके रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। जिससे मूंगफली की पूरी राशि हड़प ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।