आढ़ती की दुकान से 19 कट्टे गेहूं चोरी
मतलौडा | अनाज मंडी से कारद के आढ़ती प्रवीण की दुकान के बरामदे में रखे 19 कट्टे गेहूं सोमवार की रत को चोरी हो गए। प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी मंडी के आढ़तियों की करीब 80 कट्टे गेहूं चोरी हो चुका है, लेकिन अब तक चोर का कोई पता नहीं लग पाया ।