पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • मीटर तोड़ने पर पौने दो साल बाद 46 लोगों को समन भेजे

मीटर तोड़ने पर पौने दो साल बाद 46 लोगों को समन भेजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा| पौने दो साल पहले कवी गांव में बिजली मीटर बाहर लगाने का विरोध करने, उनको उखाड़ कर तोड़ने और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ से बदतमीजी करने के मामले में अदालत ने 46 लोगों को समन जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश दिए हंै।

2 अगस्त 2016 को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत कवि गांव में घरों से बिजली मीटर बाहर लगाए के लिए नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, एसडीएम, डीएसपी, एसएचओ मतलौडा, एक्सईएन बिजली बोर्ड व एसडीओ मतलौडा दलबल के साथ गए थे। इस दौरान कुछ ही मीटर घरों से बाहर लगाए गए थे कि ग्रामीणों ने महिलाओं समेत एकजुट होकर लाठियों व जेलियों से लेश होकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदतमीजी की थी। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों का पीछा कर गांव से निकाला गया था। अधिकारियों वीडियो बनाई थी। पुलिस ने वीडियो कोर्ट में सौंपी। जिसके आधार पर लोगों की पहचान कर प्रशासन ने बिजली कार्यालय के एसडीओ के बयान पर 46 ग्रामीणों को नामजद किया था और 40-50 महिलाओं समेत 100-150 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उस दौरान प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने की बात को किसी को नहीं बताई थी। सरपंच सुमेर बांगड़ व पंच सुरजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट की ओर से समन मिले हैं। कई लोगों ने तो अपनी जमानत भी करवा ली है और कई लोग पेश होने पर अपनी जमानत करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...